{"_id":"5bc4f174bdec2269ae7728fd","slug":"191539633524-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रे की शीशी के ढक्कन में दवा लेने से छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्प्रे की शीशी के ढक्कन में दवा लेने से छात्रा की मौत
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्रे की शीशी के ढक्कन में दवा लेने से छात्रा की मौत
ओढां। ढाणी राजूराम में एक युवती द्वारा स्प्रे की शीशी के ढक्कन में दवा निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
मूल रूप से पंजाब के गांव मलकाना पट्टी के रहने वाले बीरबल राम ने गांव बप्पां के निकट ढाणी राजूराम में अमरूद का बाग ठेके पर ले रखा है। बीरबल राम के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय बेटी आरती की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के चलते उसकी दवा चल रही थी। 4 अक्तूबर को आरती ने भूलवश स्प्रे की शीशी के ढक्कन में खांसी का दवा डालकर ले ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिरसा ले गए जहां कीटनाशक निगलने की पुष्टि हुई। सिरसा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया। जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। बडागुढा पुलिस के एएसआई मल कुमार ने बताया कि मृतका के पिता बीरबल राम के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की गई है। मृतका 9वीं कक्षा की छात्रा थी।