फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गली को लेकर पनपे विवाद में घर में घुसकर हमला, छह घायल

गली को लेकर पनपे विवाद में घर में घुसकर हमला, छह घायल

Sat, 14 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गली को लेकर पनपे विवाद में घर में घुसकर हमला, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
गांव भंगू में सांझी गली को लेकर पनपे विवाद में एक ही परिवार के दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

बलवंत सिंह का अपने भाई चरणजीत सिंह के साथ कुछ समय से सांझी गली को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर कहासुनी मारपीट पर उतर गई। तैश में आए बलवंत सिंह व उसकेे दो लड़कों रिमी व सुरेंद्र तीनों ने लाठी व रॉड लेकर चरणजीत के घर हमला बोल दिया। शोर सुनकर चरणजीत सिंह के परिवार के अन्य लोगों ने जब छुड़ाना चाहा तो आरोपियोें ने उन्हें भी घायल कर दिया। इस मारपीट में चरणजीत सिंह, सिमरजीत सिंह, बलकरण सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंद्र कौर व गुरप्रीत कौर सहित छह लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में चरणजीत सिंह के बयान पर बलवंत व उसके दोनों लड़कों सहित तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed