फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फौजा सिंह ने डीएलओ का चार्ज संभाला, कैमरे की निगरानी में खोला गया भवन

फौजा सिंह ने डीएलओ का चार्ज संभाला, कैमरे की निगरानी में खोला गया भवन

Thu, 05 Apr 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
फौजा सिंह ने डीएलओ का चार्ज संभाला, कैमरे की निगरानी में खोला गया भवन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के चत्तरगढ़पट्टी स्थित भवन में डीएलओ के चार्ज संभालते ही भवन सेे कारतूस, शराब की बोतलें बरामद सामान हुईं। बतौर डीएलओ चार्ज संभालने वाले सूबेदार फौजा सिंह ने चार्ज संभालते ही वार्ड-एक के पार्षद राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में भवन की वीडियोग्राफी कराकर जांच के लिए भेज दी है। अब इस मामले की जांच रोहतक एसडीएम करेंगे।
इस भवन पर पहले विवाद के चलते ताला जड़ दिया गया था। हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के प्रशासक ने सूबेदार फौजा सिंह को सिरसा का डीएलओ नियुक्त किया, लेकिन उन्हें चार्ज नहीं दिया गया, जिसके बाद पांच सदस्यीय कमेटी ने इस भवन पर ताला जड़ दिया था। गत एक अप्रैल को ताले तोड़कर फौजा सिंह ने चार्ज संभाला। इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जांच के दौरान भवन से 12 बोर के 12 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा शराब की आधा दर्जन खाली और आधा दर्जन भरी हुई बोतलें भी मिलीं। इस बारे में सूबेदार फौजा सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आगाह किया गया है। बताया गया है कि भवन से 12 बोर के कारतूस मिले हैं और शराब की बोतलें भी मिली हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की है। साथ ही यह भी चेताया है कि कर्नल एसके मलिक, सूबेदार मग्घर सिंह, एसके शर्मा, नानकचंद और अन्य लीग भवन पर कब्जे को लेकर धमकी दे रहे हैं। इसलिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएं। यहां वर्णनीय है कि लाइसेंसी असला भी लाइसेंस धारक को हमेशा अपने साथ रखना होता है। वह असले को यहां-वहां नहीं रख सकता। ऐसा करने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अकाउंट पर डाली कुंडली
हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के प्रशासक ने भले ही पूर्व पदाधिकारियों को पद से हटा दिया हो, लेकिन पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नए पदाधिकारियों के समक्ष बड़े रोडे़ अटकाए गए हैं। पूर्व पदाधिकारी मग्घर सिंह की ओर से एचईएसएल के बैंक अकाउंट के संचालन पर रोक लगवा दी है। मग्घर सिंह की ओर से एचईएसएल के पंजाब नेशनल बैंक को पत्र लिखकर नए पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसकी वजह से एचईएसएल में वित्तीय संकट पैदा हो गया है। एचईएसएल के खाते में लाखों रुपये जमा हैं, लेकिन निकासी न होने की वजह से एचईएसएल के कर्मचारियों को वेतन की अदायगी नहीं हो पा रही। वेतन न मिलने से एचईएसएल के कर्मचारियों में रोष भी पनप रहा है। डीएलओ फौजा सिंह की ओर से इस बारे में प्रशासक को पत्र लिखकर नया बैंक अकाउंट खोलने की अनुमति मांगी गई है, ताकि कर्मचारियों को वेतन अदायगी में दिक्कत न आए।

साढे़ सात लाख का चेक नदारद
विद्युत निगम द्वारा कालांवाली, चौटाला और डबवाली सब डिविजन के कार्य की एवज में एचईएसएल को सात लाख 59 हजार 515 रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। एक्सईएन डबवाली से यह चेक नानकचंद ने प्राप्त किया, लेकिन यह चेक बैंक में जमा नहीं करवाया गया। फौजा सिंह ने जब इस बारे में नानकचंद से जवाबतलबी की गई तो बताया गया कि अमुक चेक मग्घर सिंह को सुपुर्द कर दिया गया था। ऐसे में मग्घर सिंह की ओर से न तो चेक डीएलओ में जमा करवाया गया और न ही बैंक में। ऐसे में एचईएसएल के खाते में यह राशि जमा नहीं हो पाई है।

दशकों पुराना है विवाद
दरअसल, एचईएसएल के गठन के बाद से ही गड़बड़ियों की बुनियाद रख दी गई। एचईएसएल पर ऐसे लोगों ने अपना वर्चस्व बना लिया, जिन्होंने अपने ढंग से इसका संचालन करना शुरू कर दिया। एचईएसएल का गठन सेवानिवृत्त फौजियों और उनके परिजनों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे अपनी बपौती बना डाला, जिसकी वजह से कुछ लोगों ने अनियमितताओं को लेकर आवाज उठाई और मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंचा। दशकों के संघर्ष के बाद एचईएसएल में सफाई अभियान चला और विवादित लोगों को बाहर कर दिया गया। अब एचईएसएल में सुधार की उम्मीद जगी है।

खामियां एचईएसएल की और पिसते रहे उपभोक्ता
दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा बिजली के बिल के वितरण, मीटर रीडिंग और बिल राशि एकत्रित करने का कार्य हरियाणा एक्ससर्विसमैन लीग को सौंपा गया था, लेकिन एचईएसएल के पूर्व पदाधिकारियों की वजह से बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ीं। एचईएसएल उपभोक्ताओं को समय पर बिल बांटने में नाकामयाब रहा, उपभोक्ताओं को देरी से बिल अदा करने पर पेनल्टी भरनी पड़ी। एचईएसएल ने सही रीडिंग नहीं ली और उपभोक्ता निगम कार्यालयों में धक्के खाने को मजबूर हुए। एचईएसएल में भारी फेरबदल के बाद अब उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।


हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के चत्तरगढ़पट्टी स्थित भवन में डीएलओ के चार्ज संभालते ही भवन सेे 12 कारतूस और शराब की बोतलें बरामद हुईं हैं। इसके चलते भवन की वीडियोग्राफी कराकर जांच के लिए भेजी गई है। मामले की जांच एसडीएम रोहतक कर रहे हैं।
-सूबेदार फौजा सिंह, डीएलओ, एचईएसएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed