{"_id":"5a5fa8b34f1c1b62268b4eac","slug":"191516218547-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार की बढ़ती वारदातों को लेकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार की बढ़ती वारदातों को लेकर
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
पानीपत की 11 वर्ष की नाबालिक बच्ची, कुरूक्षेत्र की झांसा गांव की 15 वर्ष की नाबालिग छात्रा, कालका की 10 वर्ष की नाबालिगबच्ची तथा फरीदाबाद की युवती के साथ हुई दरिंदगीपूर्ण बलात्कार, सामूहिक बलात्कार तथा हत्या की शर्मनाक घटनाओं की अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने निंदा करते हुए बुधवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
हरियाणा में घट रही रेप और गैंगरेप की घटनाओं के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए जिला प्रधान रेखा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य एडवोकेट बलबीर कौर गांधी ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के विरुद्ध अपराध और बरबरता निरंतर बढ़ रही है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार हर 21 मिनट में एक महिला बलात्कार की शिकार है। तीन सालों में महिलाओं पर 37 प्रतिशत अपराध बढे़ हैं। परंतु सत्ता में बैठी भाजपा सरकार बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा करते नहीं दिख रही। जिला सचिव रमेश कुमारी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बहुत हुए अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा की ओर कोई कदम नही उठाए। यहां तक की पीड़ित महिलाओं के लिए बनाया निर्धारित दंड भी इस्तेमाल नही किया जा रहा है।
इस रोष प्रदर्शन के जरिए जनवादी महिला समिति मांग करती है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। पुलिस कर्मियों की विशेषकर महिला पुलिस की भर्ती बढ़ाई जाए तथा मानवीय संवेदनाओं की इन्हें ट्रेनिंग भी दी जाए। समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार पुख्ता कदम उठाए। सभी को रोजगार मिले व पीड़ित परिवारों को आर्थिक, कानूनी और सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत मदद की जाए। जस्टिस की सिफारिशों को लागू किया जाए इस अवसर पर अनीता, संतोष प्रेम विरोन, राजरानी तथा यूनियन से चैन सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।