फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सड़क हादसे में बाल-बाल बचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार

Mon, 25 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
डबवाली के तहसीलदार विजय मोहन स्याल और गोरीवाला के नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार शनिवार रात गाड़ी के आगे लावारिस पशु आने से हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए, जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शनिवार रात एसडीएम रानी नागर के घर में चोर द्वारा चोरी का प्रयास किया था, जिसके चलते सूचना पाकर तहसीलदार विजय मोहन स्याल और नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार गाड़ी में सवार होकर सिरसा से डबवाली आ रहे थे। गाड़ी नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार का भांजा चला रहा था। रास्ते में गांव डबवाली के समीप अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक लावारिस पशु आ गया और गाड़ी हादसे का शिकार होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्याल को सिर पर मामूली चोट आई, जबकि मामा-भांजा दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन लावारिस पशु से टकराने के कारण गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि उक्त रोड पर लावारिस पशुओं के कारण पहले भी काफी हादसे हो चुके हैं। स्याल के प्रयासों से शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं पर लगाम कसने के लिए सिरसा रोड पर नंदीशाला का निर्माण जहां ऐसे पशुओं को रखा गया है। इसके बावजूद आसपास क्षेत्रों से लोग लावारिस पशुओं को शहर में सड़कों पर छोड़ जाते हैं जो हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed