फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गैर इरादतन हत्या मामले में दोषियों को चार-चार साल कैद

गैर इरादतन हत्या मामले में दोषियों को चार-चार साल कैद

Fri, 22 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या मामले में दोषियों को चार-चार साल कैद
गैर इरादतन हत्या मामले में दोषियों को चार-चार साल कैद
विज्ञापन

सिरसा। गांव कमाल में चौकीदार की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषियों को चार-चार साल कैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत दोषियों को हत्या की बजाए गैर इरारतन हत्या का दोषी पाया है।

मामले के अनुसार गांव कमाल निवासी गुरजंट सिंह गांव के प्राइमरी स्कूल में चौकीदार था। सात अप्रैल 2015 की शाम को स्कूल की जिम में कुलदीप सिंह और सुखचरण सिंह कसरत कर रहे थे। गुरजंट ने उन्हें कहा कि जिम बंद करने का टाइम हो गया है। इसी बात को लेकर दोनों का गुरजंट सिंह से विवाद हो गया। इस दौरान कुलदीप सिंह और सुखचरण सिंह ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। घायल गुरजंट सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी अमरजीत कौर के बयानों पर कुलदीप सिंह और सुखचरण सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एडीजे आरपी सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान दोनों हत्यारोपी हत्या की बजाए गैर इरादतन हत्या के दोषी पाए गए। वीरवार को अदालत ने कुलदीप और सुखचरण सिंह को चार-चार साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed