{"_id":"5c5c2fb6bdec224d9d195871","slug":"181549545398-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 ग्राम हेरोइन सहित दो लोगों काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 ग्राम हेरोइन सहित दो लोगों काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 ग्राम हेरोइन सहित दो लोगों काबू
कालांवाली। कालांवाली पुलिस व सीआईए डबवाली ने 12 ग्राम हेरोइन सहित दो लोगों को काबू किया। आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियिम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कालांवाली थाना प्रभारी दले राम ने बताया कि पहले मामले में कालांवाली थाने के अंतर्गत सिंघपुरा पुलिस ने गांव केवल में गाटवाली रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति सुखपाल सिंह निवासी गांव केवल को काबू किया है। सुखपाल सिंह को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं सीआईए डबवाली की टीम कालांवाली स्थित तख्तमल फाटक के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान जोगराज निवासी कालांवाली के रूप में हुई। बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।