फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नशामुक्ति वार्ड के साथ चिट्टे का सेवन करते दो दिनों में चार युवक पकड़े, पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

नशामुक्ति वार्ड के साथ चिट्टे का सेवन करते दो दिनों में चार युवक पकड़े, पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नशामुक्ति वार्ड के साथ चिट्टे का सेवन करते दो दिनों में चार युवक पकड़े, पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सिविल अस्पताल में मेडिकल वार्ड में बनाया गया नशामुक्ति वार्ड अस्पताल प्रबंधन के साथ स्टाफ सदस्यों के लिए परेशानी सबब बन गया है। यहां सिक्योरिटी गार्ड न होने से पिछले दो दिनों में चार लोगों को वार्ड के साथ बने टॉयलेट में चिट्टे का सेवन करते हुए पकड़ा जा चुका है। पुलिस नशे का सेवन करने वाले लोगों को पकड़कर चौकी में ले जाती है, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ देती है। नशामुक्ति केंद्र के प्रभारी ने समस्या को देखते हुए सीएमओ को दो और सिक्योरिटी गार्ड की डिमांड भेजी है।

नशे के मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल के मेडिकल वार्ड में अलग से नशे के मरीजों के लिए वार्ड बनाया गया था। जो चार लोग पकड़े गए हैं। वे सभी बाहर से थे। वार्ड के लिए अलग से दो सिक्योरिटी गार्ड के लिए सीएमओ को डिमांड दी है। ताकि वार्ड के आसपास हर आने जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

-डा. पंकज शर्मा, नशामुक्ति केंद्र प्रभारी सिविल अस्पताल सिरसा।

-सिविल अस्पताल में चिट्टे के सेवन को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों से चिट्टा बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें पूछताछ कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हनुमान सिंह, जांच अधिकारी, जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed