{"_id":"5b392f7d4f1c1bee388b4caf","slug":"181530474365-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, चालक की मौत
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव भावदीन के निकट स्थित टोल नाके के पास शनिवार देर रात्रि बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी अनुसार गांव खारिया निवासी भागीरथ पुत्र जगदीश शनिवार को डिंगमंडी क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया हुआ था। शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे भावदीन टोल नाके से कुछ पहले उसकी बाइक के आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक जा लगी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना मिलने के बाद उसे संभाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।