{"_id":"5b33e9804f1c1b254d8b8c85","slug":"181530128768-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था शादी में, पीछे से चोर कर गए नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था शादी में, पीछे से चोर कर गए नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर के पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नगदी व लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को जब परिजन शादी समारोह से लौटे तो उन्हें घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने बताया कि 22 जून को वह अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गया हुआ था। चोरों ने 22 से 25 जून के बीच में मकान के ताले तोड़कर अलमारी से 50 हजार की नगदी, एक मंगलसूत्र, गले का सेट, सोने की अंगूठी, पाजेब चांदी, तागड़ी गुच्छा, चांदी का हाथफूल, चांदी की पाजेब की जोड़ी, 10 चांदी के सिक्के, एटीएम कार्ड, पासबुक व आधार कार्ड चुराकर ले गए। मंगलवार की सुबह वे जब समारोह से लौटे तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सुमित कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया गया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई है।