फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को घूरने से रोका तो युवकों ने ऑटो रिक्शा चालक पर किया हमला

बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को घूरने से रोका तो युवकों ने ऑटो रिक्शा चालक पर किया हमला

Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को घूरने से रोका तो युवकों ने ऑटो रिक्शा चालक पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

सिरसा।
गांव रंगड़ी बस अड्डे के पास शनिवार सुबह झुंड बनाकर खडे़ युवकों को छात्राओं को घूरने से रोका तो उन्होंने ऑटो चालक पर हमला कर दिया। ऑटो में सवार छात्राओं ने चालक को बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने छात्राओं को भी थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। हंगामा होने पर ऑटो चालक की पत्नी व भाई भागकर मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाने लगे। उक्त युवकों ने सड़क पर ही महिला के कपडे़ फाड़कर चालक के भाई पर हमला करके उसे भी घायल कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल ऑटो चालक बलबीर, पत्नी कमलेश रानी, छोटा भाई देवीलाल व स्कूली छात्राएं पुलिस थाने पहुंची और अपना बयान दर्ज करवाया।
जानकारी के अनुसार गांव रंगड़ी निवासी बलबीर ऑटो रिक्शा चलाता है। बलबीर का कहना है कि वह शहर के स्कूलों में पढ़ने वाली ग्रामीण छात्राओं को ऑटो में छोड़ने जाता है। रंगड़ी बस अड्डे पर सुबह छात्राएं आती हैं, वहां से वह उन्हें ऑटो में बैठाता है। बस अड्डे पर सुबह सात बजे ही कई युवक झुंड बनाकर खडे़ हो जाते हैं और छात्राओं को घूरते हैं। बलबीर का कहना है कि गत दिवस उसे उक्त युवकाें को झुंड बनाकर खडे़ होने से मना किया था। इसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह जब वह बस अड्डे पर ऑटो रिक्शा पर छात्राआें को लेने आया तो एक युवक ऑटो रिक्शा के आगे खड़ा हो गया। उसने युवक को सामने से हटने के लिए कहा तो उक्त युवक व उसके साथियों ने उसपर हमला कर दिया। ये देख कई छात्राएं डर गई तो कुछ छात्राओं ने उसे बचाने का प्रयास किया। जवाब में युवकों ने छात्राआें को थप्पड़ मारे। शोर मचाने पर बलबीर की पत्नी कमलेश रानी व छोटा भाई देवीलाल उसे छुड़ाने आया तो उक्त युवकों ने उनपर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने कमलेश रानी के कपडे़ फाड़ दिए और देवीलाल के सिर पर ईंट मारी।
विज्ञापन

लोगों ने दी पुलिस को सूचना
बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग खडे़ हुए। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक बलबीर, कमलेश रानी, देवीलाल व छात्राएं सदर थाने में पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद घायल देवीलाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर केस दर्ज
ऑटो रिक्शा चालक बलबीर की शिकायत पर आरोपी मनोज, होशियार, सुनील, मुकेश, प्रेम व अन्य के खिलाफ रास्ता रोकने, हमला करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-भूप सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed