{"_id":"5a5d0bc24f1c1b84268b4a47","slug":"181516047298-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता को जान से मारने का प्रयास
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
भाजपा के हरियाणा भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मेंबर रोहताश जांगड़ा ने सोमवार को खुद पर जानलेवा हमला होने की शिकायत शहर थाने में दर्ज करवाई है। भाजपा नेता का आरोप है कि उसके दामाद सहित कुछ लोगाें ने उसे टारगेट करते हुए गोली चलाई। जांगड़ा की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जांगड़ा का कहना है कि जिन लोगों ने उस पर गोली चलाई उनसे उनका विवाद चल रहा है।
वार्ड नंबर चार निवासी रोहताश जांगड़ा की सरकुलर रोड पर पशु आहार की दुकान है। जांगड़ा का कहना है कि सुबह करीब साढे़ नौ बजे वह अपने पड़ोसी दुकानदार के साथ दुकान के आगे बैठे था। इसी दौरान गोली का आवाज उसे सुनाई दी। गोली का सिक्का उसके पास आकर गिरा। जांगड़ा का आरोप है कियह गोली उसे मारने के लिए पवन कुमार निवासी आजाद नगर ऑफिसर कॉलोनी हिसार और उसका साला मनजीत कुमार निवासी तरावडी ने चलाई है, क्योंकि मनजीत से उसकी बेटी की शादी हुई थी, जिसने उसकी लड़की को छोड़ रखा है। उनक ी आपस में मुकदमाबाजी चल रही है। उसी प्रकार पवन कुमार भी मनजीत का बहनोई लगता है जो उसकी मदद करता है। उनका आरोप है कि 24 जुलाई 2017 को पवन कुमार ने उनकी लड़की को भरी अदालत में जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को दी शिकायत में रोहजाश जांगड़ा ने कहा है कि उसे यकीन है कि ये हमला उसे जान से मारने की नीयत से करवाया गया।
शुरू कर दी जांच
रोहताश जांगड़ा ने घटना की सूचना दोपहर को दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो किसी भी दुकानदार यह नहीं कहा कि उसे गोली चलने की कोई आवाज सुनाई दी है। गोली का सिक्का 15 फुट दूरी पर नीचे पड़ा मिला है। मामला संदिग्ध है, जांच के बाद सारी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-इंस्पेक्टर राम सिंह, प्रभारी शहर थाना सिरसा।