फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कार सवार युवक से नशे की 70 हजार 200 गोलियां बरामद

कार सवार युवक से नशे की 70 हजार 200 गोलियां बरामद

Thu, 28 Feb 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कार सवार युवक से नशे की 70 हजार 200 गोलियां बरामद
कार सवार युवक से नशे की 70 हजार 200 गोलियां बरामद
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान ए स्टार होटल, डिंग मोड़ सिरसा के नजदीक से एक कार सवार व्यक्ति के कब्जा से 70 हजार 200 नशीली ट्रमाडोल गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान अमनदीप निवासी डिंग मंडी के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि एक टीम गश्त के दौरान ए स्टार होटल डिंग मोड़ के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान सीआईए टीम को एक सफेद रंग की कार दिल्ली की तरफ से नशीली गोलियों की बड़ी खेप सिरसा की तरफ आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर फतेहाबाद से आ रही सफेद कार को रोक लिया। मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर रविंद्र कुमार को बुलाया गया और उनकी उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई, तो कार की पिछली सीट से 3 कार्टून बरामद हुए। जिनको खोलकर चेक किया तो कार्टूनों से 351 डिब्बों से नशे की कुल 70 हजार 200 गोलियां बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उक्त नशे की गोलियों की सप्लाई डिंग, सिरसा व बड़ागुढ़ा एरिया में की जानी थी। इंटरनेशनल मार्केट में उक्त गोलियों की कीमत 8 लाख रुपये के करीब है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार कर नेटवर्क ध्वस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed