{"_id":"5b16e0154f1c1ba06e8b6948","slug":"171528225813-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो युवतियां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो युवतियां घायल
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो युवतियां घायल
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। वार्ड नंबर 14 में बाबा रामदेव मंदिर वाली गली में स्थित एक मकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद में एक पक्ष की दो युवतियां भी घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
अस्पताल में उपचाराधीन नैंसी पत्नी पवन कुमार ने बताया कि उनके ससुर ताराचंद का गली में एक पुश्तैनी मकान है। करीब 22 वर्ष पूर्व उनके ससुर अपने परिवार सहित यहां से शिफ्ट होकर दिल्ली चले गए थे। उन्होंने मकान के बाहर वाले कमरे को एक व्यक्ति को किराये पर दे दिया था, लेकिन बाद मेें उसने धीरे-धीरे मकान पर ही अपना कब्जा जमा लिया। अदालत से भी फैसला हमारे हक में आया। वह अपने पति पवन कुमार, सास कांता देवी, ननद पूनम के साथ अपने ताया ससुर के श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के लिए डबवाली आए थे। पारिवारिक सदस्यों ने उस व्यक्ति को मकान छोड़ने की बात कही, लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। सोमवार शाम इस मामले को लेकर उनकी बिरादरी ने एक पंचायत भी बुलाई, लेकिन वह व्यक्ति पंचायत में नहीं आया और उनके खिलाफ पुलिस को एक शिकायत दे आया। मंगलवार सुबह इस बारे में वह स्वयं उसकी ननद पूनम, सास कांता देवी पूछने गए थे। उस समय वह व्यक्ति घर पर नहीं मिला, लेकिन उसका बेटा मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान खेम चंद ने उनके साथ कथित तौर पर उसके बेटे ने गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी भी की। इस दौरान वह व्यक्ति दूसरे बेटे के साथ मौके पर पहुंच गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा स्वयं ही अपना सामान उठाकर बाहर गली में पटक दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्हें उनके चंगुल से उन्हें छुड़वाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।