{"_id":"5b098b944f1c1b956e8b4b1e","slug":"171527352212-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों की बजाए जुआरियों की धरपकड़ करने में जुटा एंटी नारकोटिक्स सैल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों की बजाए जुआरियों की धरपकड़ करने में जुटा एंटी नारकोटिक्स सैल
Updated Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार, 55 हजार 850 रुपये की जुआ राशि बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गठित किए गए स्पेशल एंटी नारकोटिक्स सैल ने तस्करों की बजाए जुआरियों की धरपकड़ शुरू की है। शुक्रवार को स्पेशल एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने ऑटो मार्केट में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 55 हजार 850 रुपये की जुआ राशि बरामद की है। पकड़े गए लोगों की पहचान पूर्ण चंद, जनकराज, विजय कुमार, सुशील, बूटा सिंह, अमीलाल व राजेंद्र निवासी कंगनपुर रोड सिरसा के रूप में हुई है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि एसपी हामिद अख्तर ने सिरसा को नशा मुक्त करने के लिए स्पेशल एंटी नारकोटिक्स सैल का गठन कुछ दिन पहले किया था। सीआईए स्टाफ से कई पुलिस कर्मी इस सैल में नियुक्त किए गए और इंस्पेक्टर अजय मोर के हाथों में इसकी कमान सौंपी गई। गठन के बाद से अब तक तस्करों की धरपकड़ की कोई बड़ी कामयाबी स्पेशल एंटी नारकोटिक्स सैल के हाथ नहीं लगी है। जिस प्रकार की उम्मीद जनता इस सैल से लगाए बैठी हैं। एंटी नारकोटिक्स सैल में 17 पुलिस कर्मियों का स्टाफ है।
तस्करों की थी मुखबिरी
-------------------
एंटी नारकोटिक्स सैल को तस्करों के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की तो जुआ खेलते हुए सात लोग पकड़ में आए। सैल का मुख्य फोकस तस्करी रोकने पर ही है। हर सूचना पुलिस के लिए अहम होती है। अपराधी तत्वों पर नकेल कसना पुलिस की जिम्मेदारी है।
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता सिरसा।