फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खाकी को देकर बिफरे जुआरी, पुलिस वालों पर किया पथराव

खाकी को देकर बिफरे जुआरी, पुलिस वालों पर किया पथराव

Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खाकी को देकर बिफरे जुआरी, पुलिस वालों पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शहर में पुलिस वालों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात शहर थाना पुलिस टीम पर जेजे कॉलोनी में जुआ खेल रहे लोगाें ने पथराव कर दिया। हमले में एएसआई सतीश कुमार और रमेश कुमार घायल हो गए। पथराव के कारण पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा, इसके बाद सभी जुआरी मौके से भाग खडे़ हुए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पुलिस कर्मियों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। पिछले 11 दिन में दो बार अपराधी तत्वों की धरपकड़ करने के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीमों पर हमला हो चुका है। अब तक हुई घटनाओं में चार पुलिस कर्मी घायल हो चुके हैं।
सोमवार रात दस बजे शहर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की जेजे कॉलोनी में काफी लोग सरेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई सतीश और रमेश कुमार के नेतृत्व में शहर थाना पुलिस की टीम दबिश देने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर जुआ खेलने वाले लोग बिफर गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। पथराव से एएसआई सतीश कुमार और रमेश कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। हमलावर लोगों के समर्थन में काफी महिलाएं भी आ गईं और पुलिस टीम को दूर तक दौड़ाया। घायल अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद डीएसपी विजय कक्कड़ और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। भारी संख्या में फोर्स पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग खडे़ हुए। घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


दो हमलावर गिरफ्तार
पुलिस ने हमले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी राजू और जेजे कॉलोनी निवासी पम्मी शामिल हैं। घायल एएसआई सतीश कुमार के बयानों पर जेजे कॉलोनी निवासी राजिया पुत्र गणपत, श्यामलाल निवासी बंद गेट, सोनू पत्नी पिद्दी, गुड्डी पत्नी दादू निवासी जेजे कॉलोनी के अलावा 30 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष कुमार, इंचार्ज जेजे पुलिस, चौकी।

झुग्गीबस्ती वालों ने भी किया था हमला
गत 14 दिसंबर को डबवाली रोड स्थित झुग्गी बस्ती के लोगों ने भी पुलिस कर्मियों पर हमला कर डंडों से पीटा था। उस दिन पीसीआर नंबर सात दोपहर को डबवाली रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से संदेश जारी हुआ कि डबवाली रोड स्थित नेहरा पेट्रोल पंप के पास दो युवक बाइक लेकर चक्कर काट रहे हैं, ये बाइक चोरीशुदा है। पीसीआर इंचार्ज बहादुर सिंह और चालक दयानंद नेहरा पेट्रोल पंप की ओर रवाना हो गए। पीसीआर इंचार्ज बहादुर सिंह ने बाइक को झुग्गी बस्ती के पास रुकवाया। पुलिस कर्मियाें ने बाइक सवार युवक से पूछताछ शुरू की तो उक्त युवक ने आवाज देकर झुग्गी बस्ती में रहने वाले अपने साथियों को बुला लिया। झुग्गी बस्ती से हाथों में डंडे लेकर आठ-दस लोग भागते हुए पीसीआर इंचार्ज बहादुर सिंह और चालक दयानंद के पास आए और सीधा उनपर हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिस वालों के थप्पड़ जडे़ और मुक्के मारे। एक मुक्का हवलदार दयानंद की आंख पर लगा। दोनों पुलिस वाले नीचे गिर पड़े तो हमलावरों ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed