{"_id":"5991ee404f1c1b73288b4676","slug":"171502735936-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने स्कूल में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने स्कूल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र ने स्कूल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
अपने पिता की मौत और मां के छोड़कर चले जाने से आहत था सतनाम
ओढां। रोड़ी में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने स्कूल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रोड़ी निवासी करीब 17 वर्षीय सतनाम सिंह गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि छात्र सतनाम के पिता की कुछ वर्ष पूर्व हुई मौत के बाद उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से सतनाम अपने ताया काला सिंह के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद मां के चले जाने से वह आहत रहता था। सतनाम सिंह के ताया काला सिंह के मुताबिक वह हर रोज अलसुबह गुरुद्वारा में सेवा कार्य के लिए जाया करता था। सोमवार को भी वह गुरुद्वारा में सेवा कर वापस आ रहा था तभी रास्ते में पड़ने वाले गर्ल्स स्कूल में के प्रांगण में वृक्ष से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मृतक के ताया काला सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज क र शव को पोस्टमार्टम उपरान्त परिजनों को सौंप दिया।