फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कमेटी ने किया हड्डा रोडी के लिए ताजिया खेडा के पास पंचायती जमीन का निरीक्षण

कमेटी ने किया हड्डा रोडी के लिए ताजिया खेडा के पास पंचायती जमीन का निरीक्षण

Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कमेटी ने किया हड्डा रोडी के लिए ताजिया खेडा के पास पंचायती जमीन का निरीक्षण
कमेटी ने किया हड्डा रोडी के लिए ताजिया खेडा के पास पंचायती जमीन का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर में पास स्थित खाजाखेडा गांव की हड्डा रो़डी को लेकर उपजे विवाद का अब समाधान हो सकता है। प्रशासन की एक तीन सदस्यीय कमेटी ने कुछ दिनों पहले ताजिया खेडा और साहुवाला द्वितीय के बीच ठेकेदार द्वाराअली गई जमीन पर उपयुक्त बताया है। यह जमीन ठेकेदार ने पंचायत से तीन साल के पट्टे पर ली हुई है। ठेकेदार ने इस जमीन पर चारदीवारी का निर्माण भी करवाया था और अब चार दीवारी को ओर ऊपर उठा रहा है। कुछ दिनों पहले नगर परिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्रोई, बीडीपीओ रवि कुमार ने मौके पर जाकर जगह का निरीक्षण किया। यह कमेटी एडीसी की अध्यक्षता में बनाई गई थी। क्योंकि कुछ ग्रामीणों ने इस भूमि पर ऐतराज जताया था। तब प्रशासन ने मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए थे। कमेटी ने अपनी रपिोर्ट एडीसी कार्यालय को भेज दी हैं और कहा कि ग्रामीणों के आरोप बेबुनियाद है।

शहर के मृत पशुओं को उठाकर ठेकेदार खाजाखेड़ा के पास अपने प्लाट में फेंकता था लेकिन खाजाखेडा और शहर के कुछ लोगों ने इसके खिलाफ एनजीटी में याचिका दायर कर दी। एनजीटी ने नगरपरिषद का उस हड्डा रोडी को बंद करने के निर्देश दिए। नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया और उसका टेंडर भी रद्द कर दिया। नगर परिषद ने दोबारा से टेंडर निकाला, लेकिन किसी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया। तब ठेकेदार पप्पू इसके विरुद्ध पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed