{"_id":"5d17a6e88ebc3e3cb0665022","slug":"156183112312-sirsa-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
डबवाली। शनिवार को नेशनल हाइवे नंबर 54 पर स्थित उपमंडल के गांव आसाखेड़ा के समीप सुबह साढ़े 8 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान गांव सकताखेड़ा निवासी 46 वर्षीय प्रदीप कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार कार में सवार होकर जा रहा था। सामने से आ रही पिकअप के साथ भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार व पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जिसके फलस्वरूप कार चालक प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक गांव गोरीवाला निवासी 27 वर्षीय दलीप कुमार तथा परिचालक गांव तेजाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे के दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। प्रदीप कुमार के शव को पोस्टमार्टम हेतु डबवाली के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सिरसा रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के मोसरे भाई अनीश कुमार के बयानों के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।