फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाइक चोरी के तीन मामलों का खुलासा, एक बरामद

बाइक चोरी के तीन मामलों का खुलासा, एक बरामद

Thu, 13 Jun 2019 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के तीन मामलों का खुलासा, एक बरामद
ओढां। गुरुद्वारा परिसर में खड़ी बाइकों से पेट्रोल निकालते काबू किए गए आरोपी ओढां निवासी गुरविंद्र उर्फ जग्गा से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की 3 वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिसमें ओढां से एक व कालांवाली की 2 वारदात शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उसके घर पर छापामारी करते हुए चोरीशुदा एक बाइक बरामद की है। आरोपी ने ये बाइक 3 दिन पूर्व बीडीपीओ कार्यालय से चोरी की थी। इस संबंध में पुलिस ने सालमखेड़ा निवासी राहुल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने 2 अन्य साथियों के नाम बताए हैं। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को डबवाली अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ओढां के बाद आरोपी को कालांवाली पुलिस भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। एएसआई रामकुमार ने बताया कि आरोपी ने मोटरसाईकिल चोरी की 3 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिसमें से ओढां से चोरी हुए बाइक बरामद की गई है। कालांवाली से चोरी हुए 2 बाइक बरामद कालांवाली पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed