{"_id":"5d016680bdec2207186a78ed","slug":"15603728557-sirsa-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से गेहूं चोरी करते युवक पकड़ा, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक से गेहूं चोरी करते युवक पकड़ा, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। आईटीआई चौक पर गोदाम के निकट खड़े ट्रक से गेहूं की बोरी चुराते ट्रक चालक ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान बिल्लू निवासी ढाणी तेजा सिंह के रूप में हुई। फरार हुए युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में ट्रक चालक ढाणी चानन, फतेहाबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि वह सिरसा के अग्रसेन कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार के यहां ट्रक पर नौकरी करता है। जितेंद्र ने डिपो पर गेहूं सप्लाई का टेंडर लिया हुआ है। गत दिवस वह ट्रक लेकर रानियां रोड स्थित गोदाम पर गेहूं की बोरियां लोड करने के लिए गया हुआ था। बोरियां लोड करवाकर वह 5 मिनट के लिए अंदर मुनीम के पास चला गया। इसी दौरान दो युवक ट्रक से गेहूं की बोरियां निकालकर चोरी का प्रयास कर रहे थे। जब वह वापस आया तो युवक बोरी उठाने का प्रयास कर रहे थे। उसने भागकर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जाकर युवक को हिरासत में लिया गया है। दूसरे युवक के बारे में पूछताछ की जा रही है।