{"_id":"5d01667dbdec22070d45ba76","slug":"15603728511670-sirsa-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडी कनेक्शन लगाने पर 70 को भेजे नोटिस, चार पर दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुंडी कनेक्शन लगाने पर 70 को भेजे नोटिस, चार पर दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बिजली निगम ने पूरे जिले में दो दिन तक कुंडी कनेक्शन लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में बिजली निगम ने शहर क्षेत्र में करीब 70 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। लेकिन बिजली निगम ने सिटी और इंडस्ट्रियल सब डिवीजन में बिजली चोरी मिलने पर उसका जुर्माना अदा न करने पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बिजली निगम ने पूरे जिले में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को करीब 30 लाख रुपये जुर्माना किया है।
बिजली निगम ने पिछले शनिवार और रविवार को पूरे जिले में बिजली चोरी के करीब 169 मामले पकड़े। शहर के सिटी और इंडस्ट्रियल सब डिवीजन में करीब 70 बिजली चोरी के मामले सामने आए। ऐसे में बिजली निगम ने इन लोगों को मौके पर जुर्माना करके बिजली चोरी के नोटिस भेज दिए। शहरी क्षेत्र में बिजली निगम के पास अभी तक कुंडी कनेक्शन लगाने वाले लोगों ने करीब तीन लाख 70 हजार रुपये जुर्माना ही अदा किया। जबकि बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र में 11 लाख रुपये के आसपास जुर्माना किया था। निगम ने चार लोगों के खिलाफ हिसार स्थित बिजली पानी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
शहर में मिला था पुराना इलेक्ट्रो मेकेनिकल मीटर
दो दिन की रेड में बिजली निगम को शहर के झूंथरा धर्मशाला क्षेत्र में एक मकान से सालों पुराना इलेक्ट्रो मेकेनिकल मीटर भी मिला था। इस मीटर की रीडिंग को बंद करने के लिए इस पर 500 ग्राम की चुंबक लगाई हुई थी। निगम ने मीटर को अपने कब्जे में लेकर इससे लैब में जांच के लिए भेज दिया था। साथ ही उपभोक्ता को करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उपभोक्ता ने उसी दिन जुर्माने की अदायगी बिजली निगम को कर दी थी।
विज्ञापन
कोट्स
शहरी क्षेत्र में करीब 70 उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए है। जिन्होंने निर्धारित समय पर जुर्माना नहीं भरा, ऐसे चार लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है।
भागीरथ लढ़ा, कार्यकारी अभियंता, सिटी सर्कल, बिजली निगम।