फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाइक सवार युवकों ने युवती के गले से छीनी चेन

बाइक सवार युवकों ने युवती के गले से छीनी चेन

Sun, 24 Feb 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने युवती के गले से छीनी चेन
बाइक सवार युवकों ने युवती के गले से छीनी चेन
विज्ञापन

सहेली के साथ बाजार से शॉपिंग करके लौट रही थी मिलनप्रीत, अब तक शहर में हो चुकी है सात वारदातें
सिरसा। शहर के बी ब्लॉक में शुक्रवार रात को बाइक सवार दो युवक स्कूटी पर सवार युवती के गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरवरी माह में चेन स्नेचिंग की ये सातवीं वारदात है।
जानकारी के अनुसार गांव ढुढियांवाली निवासी मिलनप्रीत कौर सिरसा स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है और बी ब्लॉक मेें एक पीजी में रह रही है। मिलनप्रीत का कहना है कि शुक्रवार शाम वह एक सहेली के साथ स्कूटी पर शॉपिंग करने बाजार गई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बी ब्लॉक पहुंचने पर पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवक तेजी से स्कूटी के पास आ गए। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। मिलनप्रीत के शोर मचाने पर कुछ लोग युवकों के पीछे भागे, लेकिन वे अंधेरे में फरार हो गए। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिलनप्रीत से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

शाम को सक्रिय होकर सात वारदातों को अंजाम दे चुका है गिरोह
शहर में छह फरवरी से चेन स्नेचिंग का सिलसिला जारी है। पिछले 17 दिनों के अंदर सात वारदातें हो चुकी हैं। शहर में एक गिरोह सक्रिय है जो शाम को शहर में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे देता है। गिरोह के निशाने पर शॉपिंग करने के लिए बाजार आने वाली महिलाएं व गली में खड़ी महिला होती है। अभी तक की घटनाओं में स्नेचरों की कोई साफ वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं मिली। जिसके चलते पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
----------------------
शहर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed