फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दो मकानों से आभूषण व नगदी चोरी

दो मकानों से आभूषण व नगदी चोरी

Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दो मकानों से आभूषण व नगदी चोरी
दो मकानों से हजारों के आभूषण और नगदी चोरी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो मकानों से चोरों ने सेंधमारी कर हजारों की नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में शहर के गोबिंद नगर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि 29 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 50000 रुपये की नगदी, दो सिल्वर के सिक्के, दो चूड़ियां व एक नेकलेस चोरी कर ले गए। सुबह मकान मालिक को घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दूसरे मामले में शहर के एमसी कॉलोनी क्षेत्र में मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये के आभूषण चुरा लिए। पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि 28/29 जुलाई की रात्रि को चोरों ने मकान के ताले तोड़कर एक सोने का नेकलेस, दो सोने की अंगूठी, दो कानों की पिन, एक सोने का टीका चोरी कर लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed