{"_id":"5a4004594f1c1b96698baf77","slug":"151514144857-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदूलगढ़ के युवक का ग्रीन बैल्ट पार्क में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरदूलगढ़ के युवक का ग्रीन बैल्ट पार्क में मिला शव
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदूलगढ़ के युवक का ग्रीन बेल्ट पार्क में मिला शव
सिरसा। पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी एक युवक का पुलिस ने शनिवार देर सायं ग्रीन बेल्ट पार्क से शव बरामद किया है। युवक की मौत के कारणों का हालांकि पता नहीं चला है, पर प्रथम दृष्टया अधिक नशे के सेवन से युवक की मौत का अंदेशा जताया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक सरदूलगढ़ निवासी करीब 27 वर्षीय रवि पुत्र कश्मीरी लाल, जो ट्रक चलाता था। उसके परिवार के पास करीब आधा दर्जन ट्रक थे। परिजनों के मुताबिक ट्रक चलाने के दौरान ही रवि को नशे की लत लग गई थी। शनिवार को वह ट्रक लेकर ऐलनाबाद से सिरसा आ रहा था। इसी दौरान उसका ट्रक खराब हो गया। ट्रक को मिस्त्री के पास छोड़कर वह नागरिक अस्पताल के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट के पार्क में पहुंच गया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे पड़ा देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की सूचना दी। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। रवि की सिरसा में ही शादी हुई थी और उसके एक लड़की है।