फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जेल में प्रताड़ना से परेशान हवालाती ने बैरक में खुद को लगाई आग

जेल में प्रताड़ना से परेशान हवालाती ने बैरक में खुद को लगाई आग

Tue, 06 Jun 2017 07:44 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
जेल में प्रताड़ना से परेशान  हवालाती ने बैरक में खुद को लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जेल में प्रताड़ना से परेशान होकर एक हवालाती ने बैरक में स्वयं को आग लगा ली। बैरक में मौजूद हवालातियों ने शोर मचा और उसके कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इसके बाद उक्त हवालाती को गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर से सिरसा जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है, क्योंकि सिरसा जेल में अब तक दो हत्यारोपी सहित तीन हवालाती आत्महत्या कर चुके हैं।
उक्त घटनाओं के बाद जेल विभाग की तरफ से जांच बैठाई गई, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि हर घटना में लापरवाही सिरसा जेल प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आ चुकी है। बैरक में आत्मदाह का प्रयास करने वाले हवालाती के खिलाफ जेल उपअधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आत्महत्या करने की कोशिश का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिरसा शहर की इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार को शहर थाना पुलिस ने 16 मई 2017 को डोडा पोस्त तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप था कि प्रवीण कुमार को तीन किलो 100 डोडा पोस्त सहित काबू किया गया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया। जेल में जाने के बाद जेल प्रशासन ने उसे हवालाती बैरक नंबर एक में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जेल में उसके साथ बंदी रक्षक ने अभद्र व्यवहार किया। इससे प्रवीण तनाव में रहने लगा। सोमवार पांच मई शाम करीब सवा पांच बजे तनाव ग्रस्त हवालाती प्रवीण कुमार ने खुद को आग लगा ली। प्रवीण के चिल्लाने की आवाज सुनते ही हवालातियों ने उसके कपड़ों में लगी आग को बुझाया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और हवालाती प्रवीण कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जेल सूत्रों के अनुसार जब भी हाईकोर्ट के जस्टिस या जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेल मेें विजिट करने आते हैं तो बंदी उन्हें डर के मारे सच्चाई भी नहीं बता पाते।

तीन हवालाती कर चुके हैं सुसाइड
सिरसा जेल में अभी तक तीन हवालाती सुसाइड कर चुके हैं। इनमें से दो हत्या के आरोप में बंद थे, जबकि तीसरा पशु तस्करी करने के आरोप में। 31 जनवरी को सिरसा में 6 वर्षीय मासूम कबीर निवासी गोशाला मोहल्ला की अंकित व केशव ने मिलकर गला घाेंटकर हत्या कर दी थी और शव को जला दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्यारोपी केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उन्हेें जेल भेज दिया। 18 मार्च 2016 को केशव व अंकित ने जेल की लाईब्रेरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले पशु तस्करी में आरोपी यूपी निवासी एक हवालाती ने जेल में अधिक मात्रा में नशे की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुका है। इन घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर किया।

आरोप: सेशन जज से की शिकायत तो अधिकरियों ने पिलाया पेशाब
मेरे भाई प्रवीण शर्मा ने 29 मई ने बंदी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का विरोध किया तो तीन जेल वार्डन ने उसे पकड़कर काफी पीटा। प्रवीण ने 31 र्मई को पेशी के दौरान अदालत में न्यायाधीश को लिखित में शिकायत देकर अपनी साथ हुए जुल्म की दास्तां बताई। शिकायत सेशन जज के पास पहुंची तो जेल प्रशासन के कान खड़े हो गए। जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक और वार्डन ने प्रवीण पर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव डाला, लेकिन वह नहीं झुका। सोमवार को जेल कर्मी और जेल अधिकारी सहित कई कर्मचारियोें ने प्रवीण को पकड़ लिया। उसे प्रताड़ित करते हुए पेशाब तक पिलाया। मंगलवार को मेरे भाई की मुलाकात होती है। अस्पताल पहुंचने पर मुझे मेरे भाई प्रवीण ने बताया कि जेल प्रशासन ने जांच से बचने के लिए प्रवीण पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद उसके खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का केस दर्ज करवाया दिया।
-पंकज कुमार, हवालाती प्रवीण कुमार का भाई।

जांच की जा रही है
आरोपी हवालाती प्रवीण कुमार के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का केस दर्ज किया गया। उसकी हालत में पहले से काफी सुधार है, आज उसका बयान लेने के लिए अग्रोह मेडिकल कॉलेज में आए हैं। उसका बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-सुभाष कुमार एचसी जांच अधिकारी।

हवालाती ने खुद ही लगाई आग
हवालाती प्र्रवीण कुमार ने खुद ही आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उसने माचिस से अपने पजामे में आग लगाई थी, वार्डन ने देखते ही आग को बुझा दिया। प्रवीण कुमार का जेल में रिकॉर्ड खराब है। जेल में मारपीट और सुसाइड करने की कोशिश का एक केस पहले से ही उस पर दर्ज है। उसके भाई द्वारा जेल प्रशासन पर लगाया गया जलाकर मारने की कोशिश का आरोप बेबुनियाद है। हर प्रकार की जांच के लिए जेल प्रशासन तैयार है।
-अमित भादू, जेल अधीक्षक, सिरसा।
-------------
फोटो:29
जेल में प्रताड़ना से परेशान हवालाती ने बैरक में खुद को लगाई आग
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है उपचार,
जेल उपअधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया हवालाती के खिलाफ केस
सिरसा जेल में दो हत्यारोपी सहित तीन हवालाती कर चुके हैं आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed