{"_id":"5b47b0774f1c1b08278b633d","slug":"141531424887-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से बोरियां उतारते वक्त करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से बोरियां उतारते वक्त करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से बोरियां उतारते वक्त करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा। क्षेत्र के गांव कागदाना में एक ट्रक से सरसों की बोरियां उतारते वक्त लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत तारों से टकरा गई इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सिरसा के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी करीब 33 कर्ण सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ट्रक पर हेल्पर के तौर पर काम करता था। बुधवार की सांय को गांव कागदाना में वह ट्रक से सरसों की बोरियां उतार रहा था। इसी दौरान ट्रक में रखी लोहे की पाइप को उठाकर वह नीचे उतारने लगा तो पाइप ऊपर से गुजर रही तारों से जा टकराया और उसे करंट का जोरदार झटका लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार की सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।