{"_id":"5afdd0c64f1c1bd9408b618a","slug":"141526583494-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का प्रयास करते तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली कई वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का प्रयास करते तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली कई वारदातें
Updated Fri, 18 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का प्रयास करते तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली कई वारदातें
डबवाली। सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव सक्ताखेड़ा क्षेत्र से लूट का प्रयास करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह निवासी कवारसर, गुरपिंद्र सिंह निवासी खुडिय़ां व चरणजीत सिंह निवासी चानू (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से 32 बोर का एक अवैध पिस्तौल, कारतूस, लोहे की राड व एक कार बरामद की है। इस संबंध में थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है। सीआईए डबवाली के सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सक्ताखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि कुछ लोग हथियारों से लैस होकर आने-जाने वाले लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना को पाकर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर लिया। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने प्राथमिक पूछताछ में विगत दिनों गांव अलीका, अबूबशहर, नीलावाली, ओढ़ा कालांवाली रोड क्षेत्रों में लूट की वारदातों को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।