फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गर रफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद कारोबारी महेश बंसल के घर आईजी स्टॉफ की छापेमारी

गर रफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद कारोबारी महेश बंसल के घर आईजी स्टॉफ की छापेमारी

Fri, 18 May 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गर रफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद कारोबारी महेश बंसल के घर आईजी स्टॉफ की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
फर्जी फर्मों की आड़ में धोखाधड़ी से करोड़ों की संपत्ति जमा करने के आरोपी कारोबारी महेश बंसल के घर वीरवार को पुलिस ने छापामारी की। बुधवार को पुलिस ने अदालत से आरोपी का गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। अदालत ने 31 मई तक के लिए वारंट जारी किया है। इस अवधि के दौरान आईजी स्टॉफ की टीम को महेश बंसल को गिरफ्तार करना जरूरी है। आईजी स्टॉफ के इंचार्ज जंगीर सिंह का कहना है कि पुलिस 31 मई से पहले आरोपी को हरहाल में गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी के तमाम ठिकानों पर पुलिस की टीम दबिश दे रही है। इस मामले में गिरफ्तार हुए महेश बंसल के सहयोगी रविंद्र कुमार को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने रविंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी रविंद्र के खिलाफ शहर थाने में धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं। अदालत ने उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड में भेजा था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को वीरवार दोपहर अदालत समक्ष पेश किया गया। वहीं, आरोपी कारोबारी महेश बंसल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। हाईकोर्ट तीन दिन बाद याचिका पर सुनवाई करेगा। शहर थाना पुलिस ने फर्जी फर्म बनाने के मुख्य आरोपी महेश बंसल सहित उसके छह सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन केस दर्ज किए हैं। सहयोगी रविंद्र कुमार को पुलिस ने आठ दिन गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में आरोपी महेश बसंल ,रमेश कुमार, प्रमोद बंसल, सुनील कुमार व पवन फरार हैं।
विज्ञापन


खंगाला जा रहा है फर्जी फर्मों का लेन-देन
सेल्स टैक्स विभाग की ओर से भी महेश बंसल की फर्जी फर्मों का लेन-देन खंगाला जा रहा है। विभाग की ओर से संबंधित बैंकों से खातों की डिटेल मांगी गई है। डिटेल से साफ हो जाएगा कि महेश बंसल ने फर्जी फर्मों के जरिए कितने करोड़ का लेन-देन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में मिले थे एक करोड़ दस लाख
आईजी स्टॉफ ने पिछले माह नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच के दौरान कारोबारी महेश बंसल की कार से एक करोड़ दस लाख रुपये बरामद किए थे। आरोपी पुलिस को इस रकम का कोई हिसाब नहीं दे पाया था। जिसके बाद डिंग थाना पुलिस ने राशि को सील कर दिया। बाद में आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस राशि को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आईजी स्टॉफ की जांच में फर्जी फर्मों का खुलासा हुआ।


महेश बंसल का गिरफ्तारी वारंट 31 मई तक का है। इस अवधि से पहले उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी के हुडा सेक्टर 19 स्थित घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी रविंद्र कुमार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।
- जंगीर सिंह, जांच अधिकारी आईजी स्टॉफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed