{"_id":"5ac3d9254f1c1bd7618b559a","slug":"141522784549-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा में चोरों ने लगाई मकान में सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुडा में चोरों ने लगाई मकान में सेंध
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहर की हुडा कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर जेवरात व हजारों की नकदी चुरा ली। घटना के समय परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में मकान मलिक किसान सुखदेव सिंह का कहना है कि 31 मार्च को उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। पीछे से चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे सोने के जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। सोमवार को परिवार वापस लौटा तो गेट पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नकदी गायब मिली। इसके बाद घटना की सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुखदेव सिंह का बयान दर्ज किया। मकान व इसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं गांव रूपाणा बिश्नोइयान में स्थित एक दुकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक आत्मा बहादुर का कहना है कि गत रात वह दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान में आया तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो टायर पंक्चर व वेल्डिंग का काफी सामान गायब मिला। इसके बाद चोरी की शिकायत चौपटा थाना में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
----------------------
अध्यापक के घर चोरी
सिरसा। प्रेम नगर में एक टीचर के घर चोर ने सेंध लगाकर छह हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने टीचर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर निवासी महिला कंचन ने बताया कि उसके पति व सास-ससुर की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है। उसने बताया कि वह यहां अपनी मां के साथ रह रही है और वर्तमान में महाराजा अग्रसेन स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत है। उसने बताया कि सोमवार सुबह वह तो स्कूल में ड्यूटी पर चली गई और करीब 11 बजे उसकी मां पड़ोस में सत्संग सुनने के लिए चली गई। पीछे से चोर घर में घुस गया और अलमारी में रखे छह हजार रुपये चुरा लिए। घर वापस लौटी तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद घटना की सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी।