{"_id":"5bc102c4bdec2269724a6bc8","slug":"131539375812-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कानों की बालियां छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कानों की बालियां छीनी
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कानों की बालियां छीनी
ओढां। क्षेत्र के गांव फग्गू में गांव के ही एक युवक द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, कानों की बालियां छीनने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वीरवार की सांय को वह घर में अकेली थी। परिवार के सभी लोग खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही गुरदित्ता सिंह बुरी नीयत से घर में घुस आया। पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके कानों से सोने की बालियां निकालकर छीन ली। यही नहीं जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजन जब घर लौटे तो उसने घटना बारे बताया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई उर्मिला ने बताया कि वीरवार की सांय को महिला ने घर में घुसकर गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ व बालियां छीननेका आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।