फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जांच के बाद दो जूनियर मैकेनिकों की सेवाएं समाप्त

जांच के बाद दो जूनियर मैकेनिकों की सेवाएं समाप्त

Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जांच के बाद दो जूनियर मैकेनिकों की सेवाएं समाप्त
दो जूनियर मैकेनिकों की सेवाएं समाप्त
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा बीज विकास निगम में अनुबंध आधार पर की गई भर्ती में धांधली सामने आने पर जांच के बाद दो जूनियर मेकेनिकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। निगम के अधिकारियों की ओर से अनुबंध के आधार पर की गई नियुक्ति में जमकर धांधली की शिकायत दर्ज सीएम विंडो पर करवाई गई। इसके बाद निगम की ओर से मामले की जांच करवाई गई। जांच में शिकायत सही पाई गईं। बीज विकास निगम में हुई धांधली का खुलासा सूचना के अधिकार से हो पाया। चत्तरगढ़पट्टी निवासी दलीप कुमार पुत्र सुखदेव सिंह ने विभाग से इस संबंध में आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी। आरटीआई में ही यह तथ्य सामने आए कि किस प्रकार गैर-योग्य लोगों को नियुक्तियां प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि बीज विकास निगम की ओर से मार्च-2017 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निगम में जूनियर मेकेनिक के पद पर की गई नियुक्तियों के मामले में बड़ी धांधली की गई। निगम ने रमन कुमार पुत्र बीनूराम चौहान निवासी कुरुक्षेत्र को नियुक्ति प्रदान की, जबकि बीज विकास निगम द्वारा जिन उम्मीदवारों की इंटरव्यू के लिए लिस्ट जारी की गई थी, उसमें रमन कुमार का नाम ही नहीं था। इसके अलावा उसकी शैक्षणिक योग्यता आईटीआई ट्रेड से वेल्डर (एससीवीटी) की थी। सीएम विंडो को भेजी शिकायत में ये आरोप भी था कि रमन के पिता बीनूराम चौहान बीज निगम में ही कार्यरत थे। इसलिए संभवत: रमन कुमार को सिरसा में नियुक्ति दी गई है। वहीं विजय कुमार पुत्र मेलाराम निवासी अंबाला को भी नियुक्ति दी गई है, उसका नाम भी इंटरव्यू लिस्ट में नहीं था।
विज्ञापन

आरटीआई ने उजागर की सच्चाई
बीज विकास निगम में हुई धांधली का खुलासा सूचना का अधिकार से हो पाया। चत्तरगढ़पट्टी निवासी दलीप कुमार पुत्र सुखदेव सिंह ने विभाग से आरटीआई में जानकारी मांगी। आरटीआई में ही यह तथ्य सामने आए कि किस प्रकार गैर-योग्य लोगों को नियुक्तियां प्रदान की गई। इसके बाद सीएम विंडो का सहारा लिया गया। निगम ने मामले की जांच कंपनी सेक्रेटरी अर्चना सूद को सौंपी। जांच के बाद निगम ने जूनियर मैकेनिक रमन कुमार और विजय कुमार की सेवाएं 11 जुलाई 2018 से समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed