{"_id":"5b2ab9624f1c1b315d8b64ef","slug":"131529526626-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बाजेकां में दुकान से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव बाजेकां में दुकान से हजारों का सामान चोरी
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव बाजेकां में दुकान से हजारों का सामान चोरी
सिरसा। क्षेत्र के गांव बाजेकां में स्थित एक मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से रात्रि को चोर सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पार्टनरशिप में गांव के मेन बाजार में मोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। उसने बताया कि मंगलवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर दुकान से एक फोटोस्टेट मशीन, एक कंप्यूटर व शादियों में डेकोरेशन के लिए लगाई जाने वाली लाइटें चोरी कर लीं। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे और अंदर से सामान गायब था। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक के अनुसार 30 से 40 हजार का सामान चोरी हुआ है।