{"_id":"5aa437f04f1c1bbf088b4857","slug":"131520711664-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जिले के गांव कुक्कड़थाना के पास एक प्रेमी जोड़े ने रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव देख इसकी सूचना रेलवे थाना पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। मृतक युवक के पास से पुलिस को आधार कार्ड मिला जिससे उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन गांव पीली मंदोरी से सिरसा के लिए रवाना हुए। शाम को सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
फतेहाबाद जिले के गांव पीली मंदोरी निवासी मनजीत का गांव में ही रहने वाली सरोज रानी के साथ प्रेम प्रसंग था। मनजीत दो बच्चों का पिता था और सरोज रानी भी शादीशुदा थी। उसके भी दो बच्चे हैं। दोनों पहले से ही शादीशुदा होने के चलते उनकी शादी नहीं हो सकती थी। दोनों के परिजन इस संबंध को लेकर नाराज थे। शुक्रवार को मनजीत और सरोज रानी अपने-अपने घर से लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों बाइक पर सवार होकर शुक्रवार रात को सिरसा जिले के गांव कुक्कड़थाना पहुंचे। रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक खड़ा करने के बाद दोनों ने रात को रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास से गुजरे तो उन्हें रेलवे लाइन पर युवक-युवती का शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना रेलवे थाना पुलिस को दी। सुबह आठ बजे रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे लेने के बाद कपड़ों की तलाशी ली तो मृतक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। इससे युवक की पहचान मनजीत निवासी पीली मंदोरी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन करके घटना के बारे में बताया तो मृतक युवती की भी पहचान सरोज रानी के रूप में हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना का पता चलने पर युवक-युवती के परिजन सिरसा की ओर रवाना हो गए। परिवार वाले सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे।
परिजन कुछ बोलने के तैयार नहीं
मृतक युवक और महिला के परिजन ने घटना के संबंध में कुछ भी बोलने को लेकर बचते रहे। परिजनों ने पुलिस से बस इतना ही कहा कि दोनों ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की। शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों में था प्रेम प्रसंग
मनजीत और सरोज रानी के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शुक्रवार रात को रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों के परिवार वाले मजदूरी करते हैं।
-छिंद्रपाल, जांच अधिकारी जीआरपी।