{"_id":"5a30336c4f1c1b3c3d8bd3db","slug":"131513108332-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत और घायल गोवंश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, गोभक्तों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत और घायल गोवंश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, गोभक्तों में रोष
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
नई अनाज मंडी के बी. ब्लॉक क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी पार्क के पास मंगलवार सुबह पांच मृत गोवंश तथा अन्य चार घायल गोवंशों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोवंश मिलने की सूचना पाकर पुलिस, गोसेवकों के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे और अज्ञात लोगों द्वारा किए गए इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।
मंगलवार सुबह दमकल विभाग के फायर ऑफिसर अमर सिंह और मजदूर नेता अमर नाथ बागड़ी ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क के सामने लावारिस कुत्तों का जमघट देखा, नजदीक जाने पर उन्हें वहां पांच गोवंश मृत पडे़ दिखे। जिन्हें कुत्तों ने बुरी तरह नोंच रखा था। उन्होंने कुत्तों को वहां से खदेड़ा। इसी दौरान ट्रैक्टर यूनियन के प्रधान कुलदीप जादूदा और अन्य चालक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस और गोशाला के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी किशोरी लाल, शहर थाना के एसआई रामनिवास, कृष्ण चंद, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, सदर थाना के प्रभारी, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक कमल सिंह मौके पर पहुंचे और घायल गोवंश को गोशाला की वैन द्वारा उपचार के लिए गोशाला भिजवा दिया। जैसे ही घटना की सूचना शहर में फैली तो हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य गोभक्त रामलाल बागड़ी, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान टेक चंद छाबड़ा, वेद प्रकाश जांगड़ा के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि कोई असामाजिक तत्व शहर की शांति भंग करने के उद्देश्य से ऐसा कृत्य कर रहा है। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
घटना की सूचना पाकर एसडीएम रानी नागर भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने मौका मुआयना कर सरकारी पशु चिकित्सकों की एक तीन सदस्यीय टीम जिसमें डॉ. राजिंद्र कुमार, डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. विक्र्र्रम जोशी शामिल थे। उन्होंने पशुओं का पोस्टमार्टम किया, लेकिन पोस्टमार्टम में किसी तरह की कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया। तदोपरांत जांच के लिए विसरा प्रयोगशाला भेजा गया। पुलिस ने डॉ. राजिंद्र कुमार के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद पशुओं को वहीं एक स्थान देखकर मिट्टी दे दी गई। वहीं, अंदेशा जताया जा रहा है कि गोवंश तस्करों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। हो सकता है कि गोतस्करों ने गोवंश को किसी वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरा होगा, जिसके चलते कुछ गोवंशों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। जिन्हें रात के अंधेरे में उक्त अज्ञात लोग मौका देखकर यहां फेंककर फरार हो गए होंगे। इस संबंध में डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की अमन-शांति किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दी जाएगी। पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे।