फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फिरौती मांगने वाले आरोपियों ने किया खुलासा:

फिरौती मांगने वाले आरोपियों ने किया खुलासा:

Sun, 02 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
फिरौती मांगने वाले आरोपियों ने किया खुलासा:
फ्यूचर मेकर कंपनी के हिसार ऑफिस से हासिल की थी एजेंट सुरेश के बारे में जानकारी
विज्ञापन

सिरसा। कारोबारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों ने खुलासा किया है कि फ्यूचर मेकर कंपनी के हिसार ऑफिस से उन्हें पता चला था कि डिंग निवासी कारोबारी सुरेश ने कंपनी के एजेंट के तौर पर मोटा माल कमाया है। हिसार ऑफिस के एक कर्मी ने मनोज जाखड़ व नरेश उर्फ बंटी निवासी सातरोड खुर्द को सुरेश का मोबाइल नंबर दिया। नौ सितंबर 2018 को मनोज ने कारोबारी सुरेश के मोबाइल पर कॉल करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और फिरौती न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी।
इसके अलावा सीआईए आरोपियों को उत्तराखंड लेकर गई। आरोपी मनोज व नरेश ने उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर क्षेत्र से अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस पांच हजार रुपये में खरीदे थे। जिस शख्स ने दोनों को हथियार बेचा था वो शख्स सीआईए को नहीं मिला। मनोज व नरेश की रिमांड अवधि रविवार को समाप्त होगी। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से मोबाइल व बाइक बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि नौ सितंबर 2018 को गीता पत्नी सुरेश निवासी डिंग मंडी ने थाना डिंग में शिकायत दी थी कि उसके पति सुरेश के मोबाइल पर अज्ञात बदमाशों ने कॉल करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है । फिरौती न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी गई । पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईए को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed