{"_id":"5b5e24264f1c1b58488b7a98","slug":"121532896294-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो-बाइक भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आल्टो-बाइक भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार-बाइक भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग न. 9 पर गांव ओढां में बिजली घर के निकट कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव जलालआना निवासी करीब 40 वर्षीय फरेज सिंह गांवों में कुई खुदाई का कार्य करता था। रविवार सुबह इसी कार्य के लिए गांव रोहिड़ांवाली में गया हुआ था। जब वह बाइक पर सवार होकर मजदूर लेने के लिए वापस जलालआना आ रहा था तो बिजली घर के निकट सामने से आ रही बाइक की कार से सीधी टक्कर हो गई। इससे फरेज उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसे ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया। जहां से उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। घायल ने सिरसा जाते समय बीच रास्ते दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लेते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। एसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक अविवाहित था।