{"_id":"5a57c1204f1c1b39198b47b9","slug":"121515700512-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर चलती कार में महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर चलती कार में महिला से गैंगरेप
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
कार सवार युवकों ने महिला को लिफ्ट देने के बाद चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में महिला को राजस्थान के गोगामेड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। वीरवार को पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर सिविल अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार सवार तीन अज्ञात युवकाें के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि गत दिवस सुबह वह ऐलनाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। धुंध काफी थी जिस कारण से बस काफी देर तक नहीं आई। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी। कार चालक ने उसे कहा कि ‘कहां जाना है आपको, महिला ने जवाब दिया ऐलनाबाद जाना है’ चालक ने कहा कि वे भी ऐलनाबाद ही जा रहे हैं। तुमको भी वहां छोड़ देंगे, इसके बाद वह कार में बैठ गई। महिला का कहना है कि कार में चालक समेत तीन युवक सवार थे। ये लोग उसे ऐलनाबाद ले जाने की बजाय किसी दूसरे मार्ग पर ले गए। इसके बाद युवकों ने उसे धमकाया और चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया। युवक कार को राजस्थान के गोगामेड़ी क्षेत्र में ले गए और वहां पर उन्होंने उसे कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। वहां से वह जैसे तैसे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे ऐलनाबाद पुलिस थाने ले आए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पालो रानी का कहना है कि महिला के बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ धमकाने और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल जांच करवाने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष उसके कलमबद्ध बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
पत्नी ने पति पर दर्ज करवाया कुकर्म का केस
सिरसा। शक्कर मंदोरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी शक्कर मंदोरी में हुई थी। पिछले कुछ समय से उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बना रहा है। उसने काफी बार पति को समझाया, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद उसने महिला थाना में जाकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।