फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पांच हजार का ईनामी मोस्टवांटेड गिरफ्तार

पांच हजार का ईनामी मोस्टवांटेड गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार का ईनामी मोस्टवांटेड गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डिंग थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए अपहरण और हत्या के मामले में घटना के समय से ही फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश हरदीप सिंह उर्फ चन्ना को गिरफ्तार किया है। उधर सदर थाना सिरसा पुलिस ने बीती 31 दिसंबर 2017 की रात को गांव कंगनपुर के घर में हुई चोरी की घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश हरदीप सिंह उर्फ चन्ना निवासी दड़बी के खिलाफ 30 सितंबर 2014 को भादंसं की धारा 148, 149, 323, 341, 342, 365, 506, 302, 120बी और शस्त्र अधिनियम के तहत डिंग थाना में अभियोग दर्ज हुआ था। उसे इस मामले में 19 जुलाई 2016 को पीओ घोषित किया गया। आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में भादंसं की धारा 174ए के तहत एक और अभियोग दर्ज किया है। डिंग थाना की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी हरदीप सिंह उर्फ चन्ना को गांव भावदीन क्षेत्र से काबू किया। पकड़े गए आरोपी को सिरसा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सदर थाना सिरसा पुलिस ने बीती 31 दिसंबर 2017 की रात को गांव कंगनपुर के घर में हुई चोरी की घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान निशान सिंह निवासी वेदवाला रोड सिरसा और अशोक उर्फ कालू निवासी कंगनपुर रोड सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनाें आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा दो गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में बुधराम निवासी कंगनपुर की शिकायत पर सदर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिंग थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सुचान क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास हुड़दंगबाजी करने के मामले में चार लोगों घनश्याम, सुनील निवासीगण शोत्तरभट्टू जिला फतेहाबाद, पवन कुमार और श्यामलाल निवासीगण सुचान को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पकड़े गए लोगों के खिलाफ डिंग थाना में भादंसं की धारा 160 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed