फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रवासी मजदूर को तीन युवकों ने लूटा, 2200 रुपये की नगदी छीनकर हु फरार

प्रवासी मजदूर को तीन युवकों ने लूटा, 2200 रुपये की नगदी छीनकर हु फरार

Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर को तीन युवकों ने लूटा, 2200 रुपये की नगदी छीनकर हु फरार
प्रवासी मजदूर से लूट, 2200 रुपये छीन कर भागे तीन युवक
विज्ञापन

सिरसा। आईटीआई कॉलेज के पास तीन युवकों ने एक प्रवासी मजदूर को धमकाकर लूटपाट की। लुटेरे मजदूर विभास कुमार से 2200 रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार के मेघपुरा जिला निवासी विभास कुमार सिरसा में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है और शमशाबाद पट्टी में किराये के कमरे में रहता है। विभास का कहना है कि 12 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह पैदल शमशाबाद पट्टी जा रहा था। आईटीआई कॉलेज के पास तीन अज्ञात युवक उसके पास आए और धमकाने लगे। इसके बाद तीनों युवक उसके जेब में पड़े करीब 2200 रुपये छीनकर ले गए। घटना के बाद विभास ने जेजे पुलिस चौकी में जाकर अपनी शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया।

18 अगस्त की रात से शुरू हुआ था लूटपाट का सिलसिला
शहर में लूटपाट की घटनाओं का सिलसिला 18 अगस्त 2018 की रात से शुरू हुआ था। 18 अगस्त की रात सवा दस बजे मेडिकल स्टोर संचालक विजय कुमार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। विजय आर्य स्कूल वाली गली स्थित शनिदेव मंदिर में पूजा करके घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे लूटपाट की। इसके बाद 24 अगस्त देर रात सदर बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने महावीर कॉलोनी की गली नंबर आठ निवासी 65 वर्षीय सीनियर सिटीजन सुरेश से लूटपाट की थी। लुटेरे उसके हाथों से सोने की दो अंगूठियां छीन ले गए। 27 अगस्त को डबवाली रोड पर नकाबपोश दो बाइक सवार युवक गांव चाड़ीवाला निवासी किसान मुख्तयार सिंह को धक्का देकर उसकी जेब से आठ हजार रुपये की नगदी छीन ली। दो सितंबर को बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी महेंद्र कुमार को धक्का देकर उसकी जेब फाड़कर ले गए। हालांकि जेब में रुपये की जगह रोटियां थी। इसी दिन लुटेरों ने रेहड़ी संचालक सुभाष सैनी से दस हजार रुपये छीने। इसके बाद लुटेरों ने शहर में छठी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने नाथूसरी चौपटा निवासी राजकुमार से चाकू की नोंक पर लूटपाट करते हुए दस हजार रुपये की नगदी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed