{"_id":"5b6612744f1c1bbd298b7d2a","slug":"11533416052-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक काबू
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की प्रतिबंधित 40 शीशी दवा के साथ एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। प्रबल प्रहार के तहत सीआईए स्टाफ डबवाली थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान अनाज मंडी देसुजोधा क्षेत्र से एक व्यक्ति को काबू कर 40 शीशी नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की हैं। आरोपी की पहचान पप्पी सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी देसुजोधा के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीली दवाईयों को कब्जे में लेकर पकड़े गए आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर चार लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए डबवाली थाना के सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में गांव देसुजोधा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मौजूद थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 शीशी ओनरेक्स नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेजा जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।