फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव चकेरियां के पास फिर मिले करीब 17 लावारिस पासपोर्ट , जांच में जुटी पुलिस

गांव चकेरियां के पास फिर मिले करीब 17 लावारिस पासपोर्ट , जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गांव चकेरियां के पास फिर मिले करीब 17 लावारिस पासपोर्ट , जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली (सिरसा)।
गांव चकेरियां से गांव लक्कड़वाली को जाने वाली रोड पर किसान को एक बार फिर खेत में पड़े कई लावरिस पासपोर्ट मिले। जिसे किसान ने थाना कालांवाली पहुंचकर पुलिस को सौंप दिए। जिसके बाद गुप्तचर विभाग व थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई।
किसान अंग्रेज सिंह निवासी गांव चकेरियां ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपने खेतों में पानी लगा रहा था। जिस दौरान उसे सड़क किनारे उसके खेत में करीब 17 पासपोर्ट लावारिस अवस्था में मिले। जिन पासपोर्टोें में सात जालंधर, 6 चंडीगढ़, 3 अमृतसर, एक दुबई का शामिल है। जिसके बाद उसने कालांवाली पुलिस को सूचित किया और कालांवाली थाने में पहुंचकर उनको मिले लावारिस पासपोर्ट पुलिस को सौंप दिये।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इसी 10 मार्च की शाम को भी गांव चकेरियां से गांव लक्कड़वाली को जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों को करीब 258 लावारिस पासपोर्ट व अन्य कई कागजात मिले थे। जिसकी सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पासपोर्टों व अन्य कागजातों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की ओर से बरामद किए गए पासपोर्टों में चंडीगढ़ के 98, अमृतसर 31, जालंधर के 109 , दोहा के 3, मास्कुट के 3, कुवैत के 3, दुबई के 3, अबूधाबी के 1, देहरादून के 1, अहमदाबाद के 1, बहुरान के 1, नौरवी के 1, पटना के 1 के अलावा 10 आधार कार्ड, 3 ड्राईविंग लाईसेंस, 5 वोटर कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 एलआईसी मेडिकल कार्ड और करीब 42 एसएसओ प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के फार्म शामिल थे। इसके बाद 11 मार्च को सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग हिसार के डीएसपी विरेंद्र सिंह ने कालांवाली थाने में पहुंचकर लावारिस पासपोर्टों की जांच की। जांच के दौरान लुधियाना पंजाब से कालांवाली थाने अपने लापता पासपोर्ट लेने पहुंचे सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरदीप सिंह, राकेश कुमार व गुरदेव सिंह निवासी लुधियाना पंजाब ने बताया कि लुधियाना में स्थित ट्रैवलिंग एजेंसी एसएसओ प्राईवेट कंपनी जोकि समाचार पेपरों और टेलीविजन चैनल आदि पर विज्ञापन देकर विदेशों में वीजा लगवाने का कार्य करती थी को उन्होंने अपने पासपोर्ट जमा करवाए थे। किसी व्यक्ति ने ट्रेवल एजेंसी पर उसके पासपोर्र्ट पर गलत वीजा लगाने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर सैंकड़ों लोगाें ने उनके पासपोर्ट पर गलत वीजा न लग जाए के डर से ट्रेवल एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर अपने पासपोर्ट व अन्य कागजात वापिस मांगने लगे। जिससे तंग आकर ट्रेवल एजेंसी हमारे साथ फ्रॉड कर 19 सितंबर 2017 के बाद अपना सारा सामान लेकर कार्यालय बंद कर रफूचक्कर हो गई थी। जिसके बाद भी हम लोग ट्रेवल एजेंसी संचालकों के फोन पर संपर्क कर अपने पासपोर्ट मांगते रहे। लेकिन उन्होंने उनके घर से सारे पासपोर्ट व अन्य कागजात चोरी होने की बात कहकर अपने फोन नंबर बंद कर दिए थे। इसके अलावा कुछ माह पूर्व बठिंडा पंजाब में भी पासपोर्ट कार्यालय से करीब 255 पासपोर्ट चोरी हुए थे। जिन्हे देखने के लिए बठिंडा पुलिस भी कालांवाली थाने पहुंची थी। लेकिन उक्त पासपोर्ट उनके ना होने पर वह वापस लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मामले में जांच चल रही है। पुलिस की ओर से पासपोर्ट सेंटर को मेल भेजकर अवगत करवाया जा रहा है कि यह पासपोर्ट आपकी ओर से जारी हुुए हैं या नहीं। यदि आपकी ओर से जारी हुए हैं तो वे कोर्ट के माध्यम से ये पासपोर्ट ले सकते हैं
- ओमप्रकाश, थाना प्रभारी कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed