{"_id":"5c6c6aa8bdec2273934e2116","slug":"111550609064-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव की आग से चारपाई पर सोये मजदूर की झुलसने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाव की आग से चारपाई पर सोये मजदूर की झुलसने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाव की आग से चारपाई पर सोये मजदूर की झुलसने से मौत
सिरसा। अनाज मंडी के शेड के नीचे चारपाई पर लेटे एक मजदूर की अलाव की आग में झुलसने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह शेड के नीचे जला हुआ शव देखकर मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जंटा सिंह निवासी सरदारेवाला रतिया के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अनाज मंडी में मजदूर काम पर पहुंचे तो उन्हें शेड के नीचे एक चारपाई पर जली हुई हालत में व्यक्ति का शव दिखाई दिया। मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर थाना प्रभारी विनोद काजला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने में जुटी तो दोपहर को मृतक की पहचान जंटा सिंह निवासी सरदारेवाला रतिया के रूप में हुई। शुरूआती जांच में पता चला कि जंटा सिंह अनाज मंडी में मजदूरी करता था। सोमवार रात जंटा ने अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। रात को उसने ठंड से बचने के लिए अपनी चारपाई के साथ अलाव जलाई। अलाव से निकली चिंगारी से उसके बिस्तर में आग लग गई। नशे में धुत होने के कारण जंटा सिंह से उठा नहीं गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई। सुबह तक जंटा का शरीर पूरी तरह से जल चुका था। मृतक के भतीजे कर्णजीत सिंह व निरंजन सिंह ने उसकी शिनाख्त की।
कोट्स
मृतक जंटा सिंह के भतीजे कर्णजीत सिंह के बयान पर पुलिस इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जंटा सिंह सोमवार रात को चारपाई के पास अलाव जलाई थी। अलाव से निकली चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। अधिक नशे में होने के कारण उससे उठा नहीं गया जिससे वह बुरी तरफ झुलस गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का भी कहना है कि जंटा सिंह ज्यादा शराब पीता था। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विनोद काजला, शहर थाना प्रभारी