फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रजिस्ट्री मार्क किए जाने की एवज में तहसीलदार पर लगाया रिश्वत मांगने के आरोप

रजिस्ट्री मार्क किए जाने की एवज में तहसीलदार पर लगाया रिश्वत मांगने के आरोप

Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री मार्क किए जाने की एवज में तहसीलदार पर लगाया रिश्वत मांगने के आरोप
डबवाली। डबवाली तहसील कार्यालय में तहसीलदार द्वारा रजिस्ट्री मार्क किए जाने को लेकर नंबरदार की मार्फत एक किसान से कथित तौर पर 2500 रुपये रिश्वत लेने आरोप लगाया है। इस दौरान किसान यूनियन सदस्यों व किसान ने ई-दिशा केंद्र के बाहर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

किसान गुरचेत सिंह निवासी देसूजोधा ने बताया कि उन्होंने किसान सूबा सिंह, हरदम सिंह से 14 कनाल जमीन 16 लाख 70 हजार में खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री उसकी पत्नी यादविंद्र कौर व गांववासी उसके पड़ोसी किसान हरजिंद्र सिंह की पत्नी परमजीत कौर के नाम करानी थी। इसके लिए किसान को जमीन खरीदने के बदले 9 जनवरी को 14 लाख 60 हजार की राशि चेक के माध्यम से दी गई थी तथा रजिस्ट्री वाले दिन सोमवार को किसान सुबा सिंह को 2 लाख 10 हजार रुपये का चैक दिया गया। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री कराने के लिए वह नंबरदार साधु सिंह के साथ आए थे, इसके लिए फाइल तहसीलदार राजेंद्र कुमार के समक्ष मार्किंग के लिए प्रस्तुत की तो वे बैंक स्टेटमेंट की डिमांड करने लगे जबकि नियमानुसार ऐसा कोई जरूरी नहीं है । किसान का कहना है कि उन्होंने बैंक स्टेटमैंट फाइल में लगाकर वापस फाइल मार्क के लिए पहुंचे तो तहसीलदार राजेंद्र कुमार पैनकार्ड की ऑब्जेक्शन लगाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि नंबरदार ने कथित तौर पर तहसीलदार के कहे अनुसार 2500 रुपये मांगे। उन्होंने नंबरदार को 2500 रुपये दिए, उसके बाद तहसीलदार ने बिना किसी ऑब्जेक्शन के फाइल मार्क कर दी। किसान गुरचेत ने इस बारे किसान यूनियन सदस्यों से बात की तो किसान यूनियन सदस्य एकजुट होकर ई दिशा केंद्र पहुंचे और नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे उपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने कोई पैसे नहीं लिए हैं। रजिस्ट्री क्लर्क से मैंने पूछा था उसने बताया कि मैंने भी नहीं मांगे। अगर हमारे नाम से किसी ने पैसे मांगे हैं तो उसकी जांच करवाई जाएगी। रजिस्ट्री करवा दी गई है।
राजेंद्र कुमार, तहसीलदार डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed