{"_id":"5a7a04444f1c1b1d368b900d","slug":"111517945924-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राब पीने से रोकने पर पति ने सोई पत्नी पर किया रॉड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राब पीने से रोकने पर पति ने सोई पत्नी पर किया रॉड से हमला
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शराब पीने से मना करने पर पति ने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद खैराती खेड़ा निवासी गीता की शादी डबवाली रोड निवासी सतीश कुमार से हुई थी। पुलिस को दिए बयान में महिला के भाई सुभाष गुर्जर ने बताया कि वह सोमवार को अपनी बहन गीता के पास गया हुआ था। रात नौ बजे उसका जीजा सतीश कुमार घर आया। सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात सतीश उठा और रॉड से उसकी बहन पर हमला कर दिया। चीख सुनकर वह जाग गया। सुभाष का कहना है कि उसने देखा कि सतीश ने रॉड से उसकी बहन के सिर पर वार कर दिया। उसने सतीश को पकड़ने की कोशिश की तो वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने गंभीर रूप से घायल बहन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सुभाष ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन गीता अपने पति सतीश को शराब पीने से रोकती थी। इसी वजह से उसने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने सुभाष के बयानों के आधार पर आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शराब पीने से रेका तो पत्नी पर रॉड से किया हमला
महिला के भाई की शिकायत पर केस दर्ज