फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गाय के थन काटे, मौत, लोगों में रोष

गाय के थन काटे, मौत, लोगों में रोष

Thu, 03 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
गाय के थन काटे, मौत, लोगों में रोष
गाय के थन काटे, मौत, लोगों में रोष
विज्ञापन

मंदिर के सामने दिया घटना को अंजाम
तीन सदसीय चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां (सिरसा)।
बडागुढा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर खेड़ा में मंगलवार मध्य रात्रि अज्ञात लोगों ने एक गाय के थन काट दिए। इस घटना में गाय की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन चिकित्सकों के पैनल ने गाय का पोस्टमार्टम किया है। इस घटना केे बाद गोभक्तों में रोष है।
नाथ समुदाय के मोहल्ले में रहने वाले उदमीनाथ की पत्नी संदलोसा बाई ने बताया कि उनके पति घर से बाहर गए हुए थे। वह अपने दो बेटों व बहुओं के साथ घर में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि उनके पास दो गाय हैं। जिसमें से एक करीब 10 दिन पूर्व ही ब्याई थी। मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे बरसात होने के चलते सभी लोग अंदर सो गए थे। सुबह जब वह गायों को चारा डालने के लिए उठीं तो देखा कि आंगन में बंधी हुई दोनों गायों में से एक गाय नदारद थी। उन्होंने जब गली में जाकर देखा तो गाय के थनों के पास रक्त बह रहा था और गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। शोर मचाए जाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों को जब गाय के साथ की गई बर्बरता का पता चला तो उनमें रोष फैल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी गाय की किल्ले से रस्सी काटकर मोहल्ले में मंदिर के सामने ले गए। जहां उन्होंने गाय के चारों थन काट दिए। बर्बरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाय के पेट को भी काटा गया है। घटना की खबर जैसे ही फैली लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
पशु पालन विभाग से वैटेरनरी सर्जन डॉ. उत्तम सिंह, डॉ. मनीष कुमार व डॉ. सतपाल मौके पर पहुंचे। तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड ने गाय का पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच के लिए मधुवन स्थित फोरेंसिक लैब भिजवाया है।

मंदिर के सामने की घटना
गांव में नाथ समुदाय के काफी घर हैं जो पिछले काफी वर्षाें से गांव के बाहरी छोर पर जोहड़ के किनारे मोहल्ले में रहते हैं। इस घटना को नाथ समुदाय की कुलदेवी बाईलामाई के नाम पर बनाए गए मंदिर के सामने अंजाम दिया गया।

जब से गांव बसा है तब से गांव में गोवंश पर अत्याचार की कोई घटना नहीं घटी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जिसने भी इसे अंजाम दिया है वो इंसान नहीं कोई राक्षसी प्रवृित्ति का व्यक्ति ही होगा। पंचायत अपने स्तर पर भी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
-प्रीतिपाल कौर, सरपंच

यह अपराध जिसने भी किया है उसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टि में मामला किसी अंधविश्वासी व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया प्रतीत हो रहा है।
-कमल कुमार, एएसआई बडागुढा

ऐसा अपराध मैंने पहली बार देखा-सुना है। इस घटना के पीछे उन लोगों का हाथ है जो गोभक्तों को भड़काकर जिले में अशांति का वातावरण पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है उनका पता लगाकर गिरफ्तारी शीघ्र की जाए।
-हरपाल सूर्या, अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंद पुत्र गोरक्षा दल

गाय के साथ बर्बरता की गई है। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त से मांग करते हैं कि दोषियों को पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दिलवाई जाए।
-योगेश बिश्नोई, जिलाध्यक्ष गोशाला संघ, हरियाणा

जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है वे इंसान नहीं हो सकते। आरोपियोें ने धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है। पुलिस इस मामले की तह में जाकर आरोपियों को शीघ्र बेनकाब करे।

-योगेंद्र आर्य, प्रदेशाध्यक्ष गौशाला संघ हरियाणा

मुझे इस बारे जानकारी तो नहीं है लेकिन घटना हुई है तो अति निंदनीय है। इस विषय में पुलिस कार्रवाई करेगी। अगर नहीं की तो एसपी या डीजीपी से बात की जाएगी।
-भानी राम मंगला, चेयरमैन, गो सेवा आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed