फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे मुनीम पर दिन दहाड़े हमला करके नकाबपोश युवकों ने लूटे 20 लाख

बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे मुनीम पर दिन दहाड़े हमला करके नकाबपोश युवकों ने लूटे 20 लाख

Tue, 27 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे मुनीम पर दिन दहाड़े हमला करके नकाबपोश युवकों ने लूटे 20 लाख
बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे मुनीम पर हमला कर नकाबपोश युवकों ने लूटे 20 लाख
विज्ञापन

सिरसा। हिसार रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच से मंगलवार दोपहर रुपये निकलवाकर लौट रहे एक मुनीम पर तीन नकाबपोश युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर 20 लाख रुपये लूट लिए। मुनीम ने जिस हाथ में रुपयों से भरा बैग पकड़ा हुआ था युवकों ने उस हाथ को काट डाला। तेजधार हथियार के वार से मुनीम का अंगूठा हाथ से लग होकर नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर सुरखाब चौक की ओर फरार हो गए। घायल मुनीम अविनाश को राहगीरों ने प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएसपी नर सिंह, सीआईए प्रभारी दले राम व शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। शाम को पुलिस ने वारदात में शामिल दो युवकों की पहचान कर ली। पुलिस का दावा है कि 24 घंटे में तीनों लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पुराना जेल ग्राउंड निवासी अनुपम सिंगला की अनाज मंडी में बाबा रामदेव ट्रेडिंग कंपनी के नाम से प्रापर्टी का कारोबार है। कंपनी में बतौर मुनीम कंगनपुर रोड निवासी अविनाश व पटेल बस्ती निवासी जीतू काम करते हैं। सोमवार को अनुपम सिंगला ने एक फर्म को पेमेंट देनी थी। अनुपम सिंगला ने मुनीम अविनाश व जीतू को एसबीआई मेन ब्रांच से रुपये निकलवाने के लिए भेजा। अविनाश बाइक पर व जीतू स्कूटी पर सवार होकर सुबह साढ़े 11 बजे बैंक में पहुंचे। दोनों ने बैंक से 38 लाख रुपये निकलवाए। दोनों ने 18 लाख रुपये एक बैग में डाले व दूसरे बैग में 20 लाख रुपये। करीब साढ़े 12 बजे मुनीम जीतू 18 लाख रुपये वाला बैग अपनी स्कूटी में डालकर बैंक से रवाना हुआ और अविनाश 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर।
विज्ञापन

बैंक के मेन गेट से बाहर निकलते ही सुविधा मार्ग के मोड़ पर दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने अविनाश की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। इतने में एक बाइक पर सवार युवक यहां पहुंच गया। तीनों ने अविनाश से बैग छीनने लगे। अविनाश ने बैग की तनी को हाथ से पड़कर रखा था। एक युवक ने दातर (तेजधार हथियार ) से अविनाश के हाथ पर वार किया। जिससे उसका हाथ अंगूठा व उंगली कटकर अलग हो गई और बैग की तनी हाथ से छूट गई। इसके बाद तीनों युवकों अविनाश से रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक को मुनीम ने पहचाना
जिस युवक ने मुनीम अविनाश पर दातर से वार किया था उसके चेहरे का नकाब अविनाश का हाथ लगने से हट गया। जिससे अविनाश को उसकी शख्स दिख गई। पुलिस को अविनाश ने बताया है कि उक्त शख्स से वो जनता है। उक्त शख्स कुछ दिन पहले जागरण के लिए चंदा लेने दुकान में आया था। अविनाश ने युवक को चंदे के रूप में 20 रुपये दिए थे। अविनाश ने पुलिस को बताया है कि दुकान में पहले रंगड़ी निवासी सुनील चपरासी का काम करता था, उक्त युवक उसका दोस्त है। पुलिस का कहना है कि तीनों युवकों ने अविनाश की पूरी रेकी करके इस वारदात को अंजाम दिया है। युवकों को पता था कि अविनाश बैंक से पेमेंट निकलवाने जाता रहता है।
तमाशबीन बने रही राहगीर
-----------
नकाबपोश युवक मुनीम अविनाश से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे तो अविनाश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर राहगीर वहां रुक गए लेकिन एक भी राहगीर ने अविनाश की मदद करने की जहमत नहीं उठाई। अगर एक भी राहगीर अविनाश की सहायता के लिए आगे आता तो संभवत युवकों के मंसूबे पर पानी फिर जाता, पर राहगीर सहायता करने की बजाए तमाशबीन बनकर खड़े रहे।
चपरासी ने रची लूट की साजिश
-------------------
पुलिस जांच में ये साफ हो चुका है कि इस वारदात में शामिल युवकों में सुनील निवासी गांव रंगड़ी व चौबुर्जा निवासी बलकार शामिल था। दोनों को नामजद करते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सुनील अनुपन सिंगला की दुकान में चपरासी लगा हुआ था। इसलिए उसे पता था कि मुनीम अविनाश अक्सर बैंक में पेमेंट लेने जाता है। सुनील ने अपने दोस्त बलराज व एक अन्य के साथ मिलकर अविनाश से रुपये छीनने की साजिश रची। पुलिस की टीमें सुनील व बलराज के घर में दबिश देने पहुंची तो घरों में ताले लटके मिले।
कोट्स
-----------------
मुझे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फोन आया कि मुनीम अविनाश पर बदमाशों ने हमला करके 20 लाख रुपये लूट लिए हैं। इसके बाद मैंने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। दो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों बाइक बिना नंबर प्लेट वाले थे। मेरा प्रापर्टी खरीदने-बेचने का कारोबार है। एक फर्म को पेमेंट करनी थी। इसलिए मुनीम अविनाश व जीतू को बैंक से रुपये निकलवाने के लिए भेजा था।

अनुपम सिंगला, मालिक
कोट्स
------------
मुनीम अविनाश का बयान दर्ज करके आरोपी सुनील निवासी रंगड़ी, बलकार निवासी चौबुर्जा व एक अन्य के खिलाफ लूटपाट, जानेलवा हमला व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों अविनाश पर हमला करके 20 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। अविनाश एसबीआई मेन ब्रांच से रुपये निकलवाकर लाया था। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्त में लिया जाएगा।
नर सिंह, डीएसपी कालांवाली
फोटो 22 23 24 25
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed