फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मकान से नगदी व सामान चुराया, गांव के ही युवक पर चोरी का आरोप

मकान से नगदी व सामान चुराया, गांव के ही युवक पर चोरी का आरोप

Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
मकान से नगदी व सामान चुराया, गांव के ही युवक पर चोरी का आरोप
मकान से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। क्षेत्र के गांव कुरंगावाली में एक मकान से चोरों ने 6 हजार रुपए गेहूं और चीनी चोरी कर ली। मकान मालिक ने पड़ोस के युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कुरंगावाली निवासी खुशदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने बताया कि परिवार के लोग शुक्रवार को खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही युवक उनके घर में घुसा और ताले तोड़कर घर में रखी करीब 6 हजार रुपये, 35 किलोग्राम चीनी व 7 किलोग्राम गेहूं चोरी कर ले गया। सांय को वे घर लौटे तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। गांव के ही युवक पर परिजनों ने चोरी का आरोप लगाया है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

.......................................................
मकान से एक लाख रुपये और आभूषण चोरी
कीर्तिनगर क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
सिरसा। शहर के कीर्तिनगर क्षेत्र में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 8 नवंबर की रात्रि को एक लाख रुपये की नकदी व हजारों के सोने चांदी के आभूषण चोरों ले गए। शुक्रवार की सांय को जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो गेट के ताले टूटे पड़े थेे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो नकदी व आभूषण गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में कीर्तिनगर निवासी महिला संतोष ने बताया कि 8 नवंबर को वह रिश्तेदारी में अपने मामा के घर गांव मंगाला चली गई। पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड़े और अंदर अलमारी में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन, सोने के टॉप्स, दो जोड़ी सोने की कानों की बालियां, एक चांदी का कड़ा, दो जोड़ी पाजेब चांदी की व एक मोबाइल चुरा लिए। उसने पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी भानाराम ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed