फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रिट्ज कार की टक्कर से मासूम की मौत

रिट्ज कार की टक्कर से मासूम की मौत

Sun, 11 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
रिट्ज कार की टक्कर से मासूम की मौत
कार की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन

चोपटा। क्षेत्र के गांव चाहरवाला में कार की टक्कर से शुक्रवार की सुबह घायल हुए एक 6 साल के मासूम की अस्पताल में सांय को उपचार के दौरान मौत हो गई। कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों ने घटना बारे बच्चे के परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर आकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

जानकारी अनुसार गांव चाहरवाला निवासी करीब 6 वर्षीय सुमित पुत्र संजय, जोकि पड़ोस के बच्चों के साथ खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार रिट्ज कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित कर बच्चे को अस्पताल में पहुंचाया। जहां देर सांय उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता संजय के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed