{"_id":"5be5f159bdec22561b644421","slug":"101541796185-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के नशे ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट्टे के नशे ने ली युवक की जान
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिट्टे की ओवर डोज से युवक की मौत
डबवाली। गांव देसूजोधा में शुक्रवार को नशे की ओवर डोज लेने से 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। उक्त युवक चिट्टे (हेरोइन) का नशा करता था। शाम को शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल किया गया।
जानकारी के अनुसार देेसूजोधा निवासी हरमेश सिंह पंजाब के शहर मलोट में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। दीपावली पर्व पर वह अपने घर आया हुआ था। इस दौरान उसने चिट्टे का नशा किया। शुक्रवार सुबह हरमेश गांव से दूर बेसुध पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने हरमेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। मृतक हरमेश के चाचा जगदेव सिंह का कहना है कि हरमेश की मौत चिट्टे की ओवर डोज लेने से हुई है। जांच अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि मृतक के चाचा जगदेव सिंह का बयान दर्ज करके इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।